WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ratlam Police scores success : खेत की मेड़ के विवाद एवं रंजिश के चलते रची युवक की हत्या की साजिश का 24 घंटे में खुलासा! 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 1 महिला आरोपी सहित 4 हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे! जानिए क्या हैं हत्या का यह पूरा मामला!

73
Brother Murders Brother

Ratlam Police scores success : खेत की मेड़ के विवाद एवं रंजिश के चलते रची युवक की हत्या की साजिश का 24 घंटे में खुलासा! 

Ratlam : जिले की थाना ताल पुलिस ने ग्राम कोटड़ी में हुई सनसनीखेज हत्या का त्वरित खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 20 जून 2026 को फरियादी मनोहर सिंह डांगी निवासी ग्राम कोटड़ी मंडावल ने थाना ताल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई राजेन्द्र सिंह डांगी 19 जून 2026 को ट्रैक्टर लेकर खेत पर हकाई करने हेतु गया था, लेकिन रात्रि तक वापस नहीं लौटा और अगले दिन सुबह खेत पर उसका शव मिला, जिसके सिर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। रिपोर्ट पर थाना ताल में अपराध क्रमांक 312/2026 अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित कर सायबर सेल, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से जांच प्रारंभ की गई। विस्तृत पूछताछ एवं साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर संदेहियों से गहन पूछताछ की गई।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने कबूला कि खेत की मेड़ (सीमा) को लेकर लंबे समय से चले आ रहें विवाद तथा परिवार को समाज से बाहर किए जाने की रंजिश के चलते उन्होंने दिनांक 19 जून 2026 की शाम खेत पर अकेले मिले राजेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला करते हुए उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आगे की विवेचना जारी है।

पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी उमराव सिंह डांगी (46) पिता नाथुजी डांगी, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल, जितेन्द्र (22) पिता उमरावसिंह डांगी, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल, जगदीश (42) पिता नाथुजी डांगी, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल तथा एक महिला आरोपी भूलीबाई (42) पति उमरावसिंह डांगी, निवासी ग्राम कोटड़ी खारवा, थाना ताल को गिरफ्तार किया है। प्रकरण के त्वरित खुलासे में थाना ताल के थाना प्रभारी स्वराज डाबी एवं उनकी टीम, थाना आलोट के निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम एवं टीम, थाना बरखेड़ाकला के पतिराम डावरे एवं टीम तथा सायबर सेल टीम रतलाम का सराहनीय योगदान रहा!