
भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 106 सदस्यीय प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की, 41 स्थाई आमंत्रित सदस्यों के नाम भी घोषित
भोपाल: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्यों के 106 नामों के साथ ही 41 आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा कर दी है।
इस 106 सदस्यीय प्रदेश कार्य समिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया,सावित्री ठाकुर के साथ ही दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के साथ भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सिंधिया के सबसे निकट प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट का नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
स्थाई आमंत्रित सदस्यों में जिन प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है उसे उनमें सत्यनारायण जटिया, सुमित्रा महाजन,विक्रम वर्मा, कृष्ण मुरारी मोघे, कप्तान सिंह सोलंकी, गोपाल भार्गव, जयंत मलैया जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल है।
यहां देखिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश-








