WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM हाउस में सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बीच महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हुई चर्चा

63

CM हाउस में सीएम और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बीच महत्वपूर्ण विषयों को लेकर हुई चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास में आज शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक बैठक हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभागीय समीक्षा के मद्देनजर मंत्रियों के परफार्मेंस पर चर्चा की गई। इसी के साथ जिन आयोग, मंडलों और प्राधिकरणों में अभी तक पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई है, उसको लेकर भी चर्चा हुई है। बताया गया है कि इस बैठक को मंत्रिमंडल विस्तार की प्रारंभिक चर्चा के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्यों को लेकर भी चर्चा हुई है।

यह भी पता चला है कि बैठक में इंदौर और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम पर नए सिरे से विचार किया गया है।