WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Grand Procession held on Mahesh Navami : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन!

19 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान तथा नेत्रदान के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान देने वाले 6 नेत्रदानी परिवारों का सम्मान!

5

Grand Procession held on Mahesh Navami : महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन!

Ratlam : महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज द्वारा भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, कार्यक्रम प्रात: रामोला मंदिर में भगवान महेश के अभिषेक से प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात रामोला मंदिर से भव्य शोभायात्रा भगवान महेश के जयघोष से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माहेश्वरी भवन पहुंची। जहां महेश सभा के रूप में परिवर्तित हुई। शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक समुदायों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंड बाजे एवं घुड़सवार के साथ महिलाएं कलश लेकर चल रही थी।

IMG 20260623 WA0221

समाज के पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र पहने गले में केसरिया दुपट्टा डाले, महिलाएं केसरिया परिधान में थी, युवा एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान महेश की सुंदर सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र थी। पालकी में विराजित भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन किया गया। माहेश्वरी भवन में आयोजित महेश सभा के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड्डा (चित्तौडगढ़) थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए गोपाल काकानी ने की। महेश सभा में मंचासीन अतिथियों ने भगवान महेश की पूजन अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया। महेश वंदना पूजा डागा, अंजली लोहिया, जया भंसाली, स्वीटी सोमानी ने की तत्पश्चात महेश सभा का शुभारंभ हुआ। माहेश्वरी समाज अध्यक्ष एवं समाज के सभी संगठनों के प्रमुखों ने अतिथियों का स्वागत किया।

IMG 20260623 WA0222

समाज अध्यक्ष डॉ. बीएल तापडिय़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों को महेश नवमी की शुभकामना देते हुए समाज में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। समाज संरक्षक माधव काकानी ने महेश बैंक की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात समाज संरक्षक शैलेन्द्र डागा ने सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए।

IMG 20260623 WA0223

अतिथि उद्बोधन के पूर्व अतिथि परिचय नरेंद्र बाहेती एवं एलएन धूत ने दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सीए गोपाल काकानी ने समाज में निरंतर हो रहें विकास कार्यों, सामाजिक एकता एवं संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी समाजजनों से समाज हित में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रदीप लड्डा ने संगठन की मजबूती, युवा शक्ति की भूमिका एवं सामाजिक एकता के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। सभा में निंबाहेड़ा के देवकरण समदानी सदस्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन सदस्य, लोकेश समदानी जिला अध्यक्ष चित्तौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहें।

इस अवसर पर समाज के 19 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा नेत्रदान के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान देने वाले 6 नेत्रदानी परिवारों को सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन श्रीमती राधिका डागा ने किया तथा आभार सुनील लाठी ने माना। कार्यक्रम में मनीष मालपानी, अर्चित डागा, गुंजन बाहेती, आदित्य डागा, केके अजमेरा, सुरेंद्र जागेटिया, रतन धूत, रमेश डारिया, कैलाश मालू समाज के प्रबुद्धजन, समाज में कार्यरत सभी संगठन के पदाधिकारी वरिष्ठजन, महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहें। आयोजन ने समाज में एकता, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सामूहिक सहभोज के साथ ही महेश नवमी महोत्सव का समापन हुआ!