
योग हमारी सोच को सकारात्मकता बनाता है और वर्तमान में जीने की प्रेरणा देता है: डॉ प्रदीप जैन
Ratlam : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर रेलवे कॉलोनी स्थित लोकोमोटिव केयर सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया गया। महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अध्यक्ष डॉ प्रदीप ने संबोधन करते हुए कहा कि योग हमारी सोच को सकारात्मकता बनाता है और वर्तमान में जीने की प्रेरणा देता है। योग हमारी शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति का विकास कर हमारी कार्य क्षमता और ग्रहण शीलता को बढ़ाकर उत्कृष्टता की और ले जाता है इसलिए योग से सफलता और लक्ष्य प्राप्ति संभव है। डॉ प्रदीप कुमार जैन योग साधकों को प्राणायाम, आसन और सूक्ष्म व्यायाम करवाते हुए हास्यासन के साथ योग सत्र का समापन किया।
इस अवसर पर योग निदेशक डॉ प्रदीप कुमार जैन का अभिनन्दन सीनियर डीएमई मनोज छाबरा, विकास गुप्ता, एनपी सिंह, रामकेश मीणा, राजेंद्र जोशी, शैलेंद्र झा, चंद्रशेखर प्रसाद आदि ने किया तथा राजेंद्र जोशी ने आभार माना!





