
कांग्रेस के प्रति निष्ठा समर्पण और प्रतिबद्धता संगठन कार्यों में नज़र आना चाहिए – पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अजय सिंह (राहुल भैया) के बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, मंदसौर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आत्मीय स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
ज्ञातव्य है कि लंबे अरसे बाद श्री अजय सिंह के जिले में आगमन पर बहुत उत्साह से कांग्रेस जनों ने स्वागत किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यालय में संबोधित करते हुए श्री अजय सिंह ने कहा कि जिला कांग्रेस कार्यालय हमारे संगठन का मंदिर है, जिसकी गरिमा एवं मर्यादा का संरक्षण प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता संगठनात्मक कार्यों में दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। ऐसे में सभी कांग्रेसजनों को अनुशासन, संगठनात्मक मर्यादा एवं आपसी सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वर्तमान में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी, विवादित प्रतिक्रिया अथवा ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए, जिससे संगठन की छवि प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच पार्टी की विचारधारा पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को उठाने में करना चाहिए। जब कार्यकर्ता सकारात्मक सोच और संगठनात्मक एकता के साथ कार्य करेंगे, तभी कांग्रेस भविष्य में मजबूत होकर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेगी।

श्री अजय सिंह ने कहा वे प्रदेशभर का दौरा कर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने तथा परंपरागत कांग्रेस परिवारों से संवाद स्थापित कर संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन सुदृढ़ीकरण के इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि श्री अजय सिंह जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणादायी है। वरिष्ठ नेताओं के सतत संपर्क एवं कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों से कांग्रेस आगामी चुनावों में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन कर रहा है, जिससे संगठनात्मक मजबूती का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, वरिष्ठ नेता प्रकाश रातडिया, ओम सिंह भाटी, सोमिल नाहटा, मंजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, सुनील गुप्ता, रवींद्र रांका, असगर मेव, सुनील बसेर, बालेश्वर पाटीदार, सुरेश पाटीदार, दिलीप देवड़ा, कर्मवीर सिंह भाटी, घनश्याम अटोलिया, श्रीमती रूपल अशांशु संचेती, अंजू तिवारी, राखी सत्रावाला, राघव राज शक्तावत, वाहिद जैदी, आदित्य पाटिल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण मांगरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
*पिपलियामंडी मल्हारगढ़ में स्वागत किया*
इसके बाद श्री अजय सिंह नीमच जिले के लिए रवाना हुए । रास्ते में पिपलियामंडी मल्हारगढ़ में स्वागत सम्मान किया गया । जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा के नेतृत्व में
वरिष्ठ नेता मोहनलाल गुप्ता,जिला महासचिव तुलसीराम पाटीदार, अनिल बोराना,लियाक़त मेव,दिलीप मोहनलाल गुप्ता, महेश पाटीदार,मंडलम अध्यक्ष पकंज बोराना,ओमप्रकाश नाई,मुन्ना भाई आदि ने स्वागत किया। श्री अजय सिंह ने सभी को संगठन और कांग्रेस के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
*श्री अजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से भेंट कर परस्पर चर्चा की*
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अजय सिंह इसके पूर्व मंदसौर में पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा, जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर , पूर्व महामंत्री रवीन्द्र सिंह रांका , अल्पसंख्यक नेता जिला उपाध्यक्ष असगर मेव, युवा नेता श्री तरुण खींची , वरिष्ठ नेता श्री राजेश रघुवंशी पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों से निवास पर पहुंच कर मिले ओर प्रत्यक्ष संवाद किया ।





