WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

SPS to IPS Promotion: राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को होगा IPS अवार्ड, भोपाल में DPC हुई

303
IPS Postings

SPS to IPS Promotion: राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को होगा IPS अवार्ड, भोपाल में DPC हुई

भोपाल: SPS to IPS Promotion: मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों को IPS अवार्ड होगा। भोपाल में आज विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक संपन्न हुई।

राज्य पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को IPS अवार्ड के लिए मंत्रालय में UPSC के सदस्य संजय वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में राज्य पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में विचार के बाद 8 नामों को हरी झंडी मिली है। राज्य पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी सीताराम सदभैया के अलावा 1998 बैच के अधिकारी मलय जैन, अमित सक्सेना, निमिषा पांडे, मनीषा पाठक, सुमन गुर्जर, एसएस सराफ और समर वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय जांच के कारण राजेश मिश्रा का लिफाफा बंद किया गया।