WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बांधवगढ़ में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत,जून माह में तीसरी बड़ी घटना,दहशत का माहौल

0

बांधवगढ़ में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत,जून माह में तीसरी बड़ी घटना,दहशत का माहौल

गणेश पांडे की रिपोर्ट

भोपाल। उमरिया जिले के बांधवगढ़ में एक बार फिर बाघ ने हमला कर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जून में बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत की तीसरी बड़ी घटना है।

जानकारी के अनुसार पनपथा बफर क्षेत्र के चन्सुरा निवासी अन्नू रजक (60 वर्ष) की गुरवार की सुबह महुआ बीनने गए अन्नू रजक (60 वर्ष) पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पनपथा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाघ के हमले में मौत हो गई।

समाचार लिखने तक टाइगर अभी भी डेड बॉडी के पास बैठा हुआ है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इसके पहले 13 जून को झलवार गांव में एक युवक को बाघ ने मार डाला था, वहीं 12 जून को इसी इलाके में एक महिला पर हमला कर उनकी जान ले ली गई थी।

वन विभाग और पुलिस दल मौके पर लगातार गश्त कर रहे हैं और बाघ की निगरानी की जा रही है।