WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर के नए IG

8

IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर के नए IG

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के सीनियर अफसर बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। नया रायपुर स्थित महानिदेशालय (PHQ) से इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, 2004 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा इससे पहले पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में ही आईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। बस्तर के पूर्व आईजी सुंदरराज पी के करीब 5 साल के लंबे कार्यकाल के बाद, अब सरकार ने इस बेहद संवेदनशील नक्सल प्रभावित इलाके की कमान श्री मीणा को सौंपी है। बता दें कि सुंदरराज पी को प्रतिनियुक्ति पर एनआईए (NIA) में आईजी बनाकर भेजा गया है।