
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुकरू में ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया,रुद्राक्ष का पौधा रोपा
चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सुबह बैतूल जिले के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया।

बाद में उन्होंने कुकरू हिल स्टेशन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपा। वहां स्थित कॉफी बगान का अवलोकन भी किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री कल शाम से बैतूल जिले के इस हिल स्टेशन पर है और वहां से आज दोपहर में रवाना होंगे।






