WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Civil Surgeon Honored : नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह का शाल, माला व रजत घड़ी से किया बहुमान!

Civil Surgeon Honored : नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह का शाल, माला व रजत घड़ी से किया बहुमान!

IMG 20260628 WA0040

Ratlam : श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल द्वारा संचालित श्री सौभाग्य प्राथमिक चिकित्सा केंद्र समिति ने रतलाम के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. सिंह का शाल, माला और रजत घड़ी भेंटकर सम्मानित किया। समिति के चेयरमैन अनुराग भरगट ने बताया कि डॉ. एपी सिंह ने पूर्व में नोलाईपुरा स्थित चिकित्सा केंद्र पर निःशुल्क सेवाएं देकर सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों की सहायता की है। उनके जनसेवा के कार्यों को देखते हुए समिति द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर धर्मदास जैन श्रीसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मूणत, रखब चत्तर, सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल के सुनील गांधी, अंचल मूणत, महेंद्र गंग, संतोष मूणत, संजय परमार सहित कई समाजजन व कार्यकर्ता मौजूद थे, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल द्वारा सम्मान पाकर डॉ. एपी सिंह ने समिति का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया!

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08