
Pre-monsoon Gains Momentum : झाबुआ में पिछले 24 घंटे में 19.12 मिमी औसत बारिश, पेटलावद में सबसे ज्यादा, जानिए अभी तक की बारिश के बारे में!
राजेश सोनी की रिपोर्ट!
झाबुआ : जिले में प्री-मानसून की बारिश ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग और भू-अभिलेख विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रातः 8 बजे तक जिले में 19.12 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इससे खेतों में नमी बढ़ी है और किसानों को बोवनी में सहूलियत मिली है।
तहसीलवार 24 घंटे का आंकड़ा!
पेटलावद 47.40 मिमी (जिले में सबसे ज्यादा)
रामा 19.20 मिमी
थांदला 16.40 मिमी
राणापुर 11.50 मिमी
मेघनगर 11.00 मिमी
झाबुआ 9.20 मिमी
कुल 114.70 मिमी
1 जून से 4 जुलाई तक!
1 जून 2026 से 4 जुलाई 2026 प्रातः 8 बजे तक जिले में 76.98 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

तहसीलवार कुल!
झाबुआ 101.00 मिमी
रामा 108.00 मिमी
थांदला 76.40 मिमी
पेटलावद 72.30 मिमी
राणापुर 54.20 मिमी
मेघनगर 50.00 मिमी
कुल 461.90 मिमी
पिछले वर्ष से बेहतर स्थिति!
भू-अभिलेख अधीक्षक के अनुसार गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 318.37 मिमी थी। इस बार अब तक 43 मिमी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
किसानों को राहत!
लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बनी है। कृषि विभाग के अनुसार सोयाबीन और मक्का की बोवनी के लिए मौसम अनुकूल हैं!





