WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shocking Tragedy: एक ही पलंग पर सो रहे मामा-भांजे को झोपड़ी की छत से गिरे जहरीले सांप ने डसा; दोनों की आधे घंटे में मौत   

Shocking Tragedy: एक ही - Shocking Tragedy: एक ही पलंग पर सो रहे मामा-भांजे को झोपड़ी की छत से गिरे जहरीले सांप ने डसा;…

Shocking Tragedy: एक ही पलंग पर सो रहे मामा-भांजे को झोपड़ी की छत से गिरे जहरीले सांप ने डसा; दोनों की आधे घंटे में मौत 

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पाटी थाना क्षेत्र के मेघा गांव में कच्चे मकान की छत से एक जहरीला सांप सो रहे मामा-भांजे के ऊपर गिर गया। सांप ने दोनों को डस लिया, जिससे कुछ ही देर में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, हादसा शुक्रवार तड़के हुआ। 20 वर्षीय राकेश और उसका 21 वर्षीय भांजा धर्मेंद्र, जो अपनी बड़ी बहन का बेटा था और चंदनदेवी गांव का रहने वाला था, एक ही पलंग पर सो रहे थे। इसी दौरान कच्चे मकान की छत से जहरीला सांप सीधे उनके बिस्तर पर गिर गया।

बताया गया कि सांप ने सबसे पहले राकेश की कलाई पर डसा। अचानक दर्द से तड़पते हुए जैसे ही उसने हरकत की और उसे झटका, सांप ने दूसरी बार हमला कर पास में ही सो रहे धर्मेंद्र की कमर पर काट लिया। सांप के डसते ही धर्मेंद्र की नींद खुल गई। उसने परिजनों को जगाकर बताया कि किसी जहरीले जीव ने काट लिया है। जब उसने अपने मामा राकेश को उठाने की कोशिश की तो वह तेज दर्द से तड़प रहा था।

परिजन दोनों को तुरंत इलाज के लिए पाटी के सरकारी अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन राकेश ने करीब आधे घंटे के भीतर ही दम तोड़ दिया। वहीं धर्मेंद्र ने भी अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही अंतिम सांस ली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20260704 WA0034 IMG 20260704 WA0035

सूचना मिलते ही पाटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक ही परिवार के दो युवकों की एक साथ मौत से मेघा और चंदनदेवी गांव में मातम छा गया। राकेश का अंतिम संस्कार मेघा गांव में, जबकि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव चंदनदेवी में किया गया।

बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ने के बीच इस दर्दनाक हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान कच्चे मकानों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।