
पढ़ना जारी रखें
60 वर्षीय आमिर खान ने कुछ महीने पहले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद उन्होंने शादी की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह एक छोटा और निजी समारोह होगा।
आमिर खान की पहली शादी Reena Dutta से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आइरा हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता Kiran Rao से विवाह किया, जिनसे उनका एक बेटा आज़ाद है। दोनों पूर्व पत्नियों से अलग होने के बावजूद आमिर के संबंध सौहार्दपूर्ण बने हुए हैं।

शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आमिर और गौरी को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कई फिल्मी सितारों और प्रशंसकों ने इस नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।जब आमिर और गौरी शादी के पेपर पर साइन कर रहे थे, उस समय गौरी की पहली शादी से बेटा और आमिर की दूसरी शादी से बेटे आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान आजाद ने आमिर की रिंग का बॉक्स, जबकि गौरी के बेटे ने उनकी रिंग का बॉक्स पकड़ा था।