मेरे बुढ़ापे का सहारा’
देवीचंद अग्रवाल ने बीमार होने के बावजूद 27 जून को अपनी हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित कैंडल मार्च में हिस्सा लिया। अपनी मौत से कुछ दिन पहले देवीचंद अग्रवाल ने अपने पोते के लिए न्याय की भावुक अपील की थी। वे रो पड़े थे जब उन्होंने उस धोखे का जिक्र किया जो उन लोगों ने किया था जिन पर उनके परिवार ने दशकों तक भरोसा किया था।
आंसू रोकते हुए उन्होंने मांग की थी, “सिया और चेतन को मौत की सजा मिलनी चाहिए।” वह केतन अग्रवाल की मौत से काफी आहत दिखे और उन्होंने कहा, “मेरे बुढ़ापे का सहारा चल गया।”
केतन की मंगेतर के परिवार के साथ अपने परिवार के लंबे जुड़ाव को याद करते हुए देवीचंद ने कहा, “हम लड़की के परिवार को 35 साल से जानते थे।” उन्होंने आगे आरोप लगाया, “उनके परिवार को पता था कि उनकी बेटी किसी और से प्यार करती है। उसकी मौसी और चाचा ने हम पर शादी के लिए दबाव डाला। उन्होंने मुझसे 110 बार कहा कि चिंता मत करो, वह बहुत अच्छी लड़की है।”