Indore’s Collector Twitter Account Made A Record : फालोवर्स की संख्या 1 लाख तक पहुँची

फालोवर्स की संख्या 1लाख तक पहुँची

1094
Indore's Collector

Indore’s Collector Twitter Account Made A Record : फालोवर्स की संख्या 1लाख तक पहुँची

इंदौर: कलेक्टर इंदौर(Indore’s Collector)के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आज फॉलोअर्स की संख्या एक लाख हो गई है। इंदौर के प्रशासन की यह एक बड़ी उपलब्धि है। मध्य प्रदेश के किसी भी शासकीय व्यक्तिगत एकाउंट की तुलना में यह संख्या सर्वाधिक है।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए थे कि शासकीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया एकाउंट्स पर मुहैया कराई जाए। इन निर्देशों के पालन में इंदौर में अधिक ध्यान दिया गया है।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने ट्विटर हैंडल के सक्रिय और रुचि पूर्ण संचालन के लिए जनसंपर्क कार्यालय इंदौर की सराहना की है।

Collector Indore
3,701 Tweets
collectorindore/

Opens profile photo

Follow

Collector Indore

@IndoreCollector
Official Handle of Collector Indore, Government of Madhya Pradesh
Indore, Indiaindore.nic.inJoined April 2018
SEKMvFhB normal
Collector Indore
@IndoreCollector

“I express my gratitude towards all the followers who have entrusted us with the authenticity of information related to the Government. ” -Collector and District magistrate Shri Manish Singh
Quote Tweet
@IndoreCollector
·
कलेक्टर इंदौर के ट्विटर एकाउंट ने बनाया रिकॉर्ड। फालोवर्स की संख्या 1,00,000 तक पहुँची। कलेक्टर इंदौर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर आज फॉलोअर्स की संख्या एक लाख हो गई है। RM:- facebook.com/22052356851126 #indore #twitter #collector @CMMadhyaPradesh@JansamparkMP

 

कलेक्टर इंदौर(Indore’s Collector)का ट्विटर एकाउंट दिन प्रतिदिन के शासकीय क्रियाकलापों की त्वरित रूप से जानकारी देने में अत्यधिक सक्रिय रहा है। अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां ट्विटर के माध्यम से नागरिकों के बीच साझा की गई हैं। अनेक मौकों पर उत्पन्न संशय की स्थिति में भी कलेक्टर के ट्विटर अकाउंट से दी गई। जानकारी ने भ्रम के कुहासे को साफ़ किया है। भ्रामक और असत्य जानकारियों पर भी त्वरित रूप से टिप्पणी कर सही स्थिति को स्पष्ट किया गया है।

यही नहीं अनेक अवसरों पर नागरिकों द्वारा ट्विटर के माध्यम से संज्ञान में लायी गई समस्याओं का समाधान भी कलेक्टर श्री सिंह द्वारा किया गया है। लॉक डॉउन और कोरोना काल में कलेक्टर अकाउंट सर्वाधिक लोकप्रिय रहा है।

इस एकाउंट के अनेक ट्वीट्स ऐसे भी रहे हैं जिन में इम्प्रेशन की संख्या 1 लाख तक पहुँची है। सोशल मीडिया में एक विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने वाले प्लैटफ़ॉर्म हो जाने के कारण इस तरह बड़ी संख्या में इस एकाउंट से फालोवर जुड़े हैं।

IAS Alka Upadhyay among 75 most influential women: देश की 75 प्रभावशाली महिलाओं में MP की वरिष्ठ IAS अलका उपाध्याय भी शामिल