Lokayukt Trap: राजस्व निरीक्षक को 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार,मचा हड़कंप

1754

Damoh MP: मध्यप्रदेश के दमोह में लोकायुक्त पुलिस ने आज ₹5000 की रिश्वत लेते हुए राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक के सरकारी आवास पर यह कार्यवाही लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई।
लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक पंकज कुमार जैन की भूमि के सीमांकन के बदले राजस्व निरीक्षक मनीराम गौड़ द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी और दबाव डाला जा रहा था।
इस संबंध में पंकज कुमार द्वारा लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज की गई और आज योजनाबद्ध तरीके से राजस्व निरीक्षक को ट्रैप किया गया। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को लोकायुक्त टीम में निरीक्षक श्रीमती मंजू सिंह और निरीक्षक अभिषेक वर्मा ने अंजाम दिया।