Rapist Mahant’s Associate Arrested : सीताराम को संरक्षण देने और भागने में मददगार पकड़ाए

सामाजिक रूप से दमदार और 8 साल से मुख्यमंत्री को साथी बताने वालों को भी नहीं छोड़ा

764
सिंहस्थ-2004

Rewa : यहाँ के बहुचर्चित राजनिवास कांड में दुष्कर्मी महंत को संरक्षण देना अखिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी और उनके भांजे अंशुल मिश्रा को महंगा पड़ गया। महंत से पूछताछ एवं जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली और उसके आधार पर संजय त्रिपाठी और अंशुल मिश्रा को रीवा पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर पकड़ लिया।

दोनों संरक्षणदाताओं को पुलिस रीवा लेकर आई है। दोनों से इस मामले को लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले में जांच जारी है। जो भी तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रीवा पुलिस ने संजय त्रिपाठी की फार्चुनर गाड़ी भी जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि राजनिवास में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी सीताराम को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ और जांच के दौरान यह बात सामने आई कि दुष्‍कर्म का आरोपी सीताराम घटना के बाद राजनिवास से फरार होकर संजय त्रिपाठी के घर में जाकर छुपा था। सीताराम को उसने अपने फार्चुनर वाहन में बैठाकर भगाने में भी मदद की थी। SP के मुताबिक, संजय त्रिपाठी व अंशुल मिश्रा को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। अब तक राज निवास में हुए रेप कांड के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है विवेचना जारी है।

दुष्कर्म के आरोपी को सरंक्षण देने और सीताराम को भागने में मदद करने के आरोप में संजय त्रिपाठी और अंशुल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। जिस समय संजय त्रिपाठी और अंकुर मिश्रा का मेडिकल करवाने लेकर जा रही थी उसी समय मीडिया कर्मियों को देखकर अचानक संजय त्रिपाठी चीखते हुए कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। मैं 8 साल से धर्म के काम में लगा हुआ हूं और मुख्यमंत्री से मेरे 8 वर्ष पुराने संबंध हैं। मैं 8 वर्षों से मुख्यमंत्री के साथ हूं।

बुलडोजर चलने के आसार

पुलिस पकड़ में आए संजय त्रिपाठी के निर्माणाधीन काम्पलेक्स की जानकारी लेने के लिए शनिवार की दोपहर प्रशासन पहुंचा था। कलेक्टर मनोज पुष्प और SP नवनीत भसीन सहित अन्य अधिकारियों ने भवन को देखने के साथ जानकारी ली है। माना जा रहा है कि जिस तरह से जिलेभर में हिस्ट्रीशीटर, पास्को एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत दर्ज अपराध के अपराधियों के अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई प्रशासन कर रहा है, उसी के तहत कभी भी इस निर्माणाधीन भवन पर भी प्रशासन का बुलडोजर चल सकता है।

भितरी से कार और कपड़े जब्त

सीताराम के बयान के आधार पर पुलिस ने सीधी जिले के भितरी गांव में दबिश देकर उसकी कार तथा महंत के कपड़े बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह वही कपड़े जिसको पहनकर महंत ने वारदात को अंजाम दिया था। राज निवास में हुए दुष्कर्म कांड में पुलिस ने पांचवे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जो तौसीफ खान है और घोघर का रहने वाला है। अभी दुष्कर्मी महंत के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा चुकी है, पर विवेचना की जानी है। विवेचना में अन्य तथ्य भी उजागर होने की संभावना है।