
पढ़ना जारी रखें
इधर पत्थरबाजी में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी भी घायल हो गये है। एसपी चौधरी को पैर में पत्थर लगना बताया जा रहा है। चर्चा है की पैर में गोली के छर्रा लगा है। एसपी को निजी अस्पताल में भर्ती जहाॅ अब स्वस्थ्य है। पत्थरबाजी में दो पुलिस कर्मियों सहित करीब एक दर्ज लोगो को भी चोट आई है। कई जगह आगजनी की खबर है पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने की डीआईजी तिलक सिह मौके पर मौजूद है।
खरगोन के अपर कलेक्टर सुमेरसिह मुजाल्दे ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित तालाब चौक पथराव के उपरांत पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गये। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पथराव की घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटना में पुलिसकर्मियों समेत कुछ लोग घायल भी हुए हैं। तालाब चौक, टवडी सहित समीप तीन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। सम्पूर्ण क्षेत्र में 144 लगा दी गई। मुजाल्दे ने बताया की तालाब चौक, टवडी सहित समीप तीन क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। स्थिती को नियंत्रित करने के प्रयास किये जा रहे। सांसद गजेन्द्र सिह पटेल और विधायक रवि जोशी भी कन्ट्रोल रूम मे पहुंच गये है। सभी से शांति बनाये रखने की अपील की है।
