MP BJP: बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा

739
Bjp Membership Campaign
Bjp Membership Campaign

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी की सहमति से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अनुराग प्यासी ने प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक और पदाधिकारियों की घोषणा की है।

प्रदेश सह संयोजकों में श्री श्याम शिवहरे सागर, श्रीमती अदिति शर्मा भोपाल, श्री जवाहर गुप्ता भोपाल, श्री विकास तिवारी इंदौर, श्री सत्यव्रत कन्नौजिया उज्जैन, श्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा (सीपी) ग्वालियर, श्री आनंदबिहारी मिश्रा रीवा, श्री राजेश्वर उदानिया शहडोल, श्री राजा सराफ जबलपुर, श्री अभिषेक गांगिल चंबल शामिल है। इसी प्रकार श्री रविन्द्र अवस्थी सागर प्रदेश कार्यालय मंत्री, डॉ. नरेन्द्र ठाकुर सागर प्रदेश सह कार्यालय मंत्री एवं श्री सक्षम अग्रवाल भोपाल को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।