
पढ़ना जारी रखें
लड़की ने उससे बहुत जरूरी काम की बात कहकर उसे उठाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों बात करते-करते घर से थोड़ी दूर गए। दोनों का किसी बात पर विवाद हो गया। नाबालिग ने गाड़ी के की-चेन में लगा चाकू निकालकर सुमित पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी परिवार को लगी तो उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर गए।
युवक ने 6 माह से बात बंद की
परिवार ने बताया कि सुमित और लड़की के बीच दोस्ती थी। लेकिन, 6 माह पहले सुमित ने उससे बात करना बंद कर दिया था। लड़की सुमित से बात करने की कई बार कोशिश कर चुकी थी। दो दिन पहले भी देर रात एक बजे युवती सुमित से मिलने घर आई। लेकिन, सुमित अपने दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने गया था। पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़की पलासिया इलाके के सेंट रेफियल्स स्कूल के पास रहती है। घटना के बाद युवक की शिकायत पर उसे हिरासत में ले लिया गया है।