
पढ़ना जारी रखें
प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार भी कमजोर होकर बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड में हल्की नरमी देखने को मिली है लेकिन यह 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है। जबकि अमेरिकी क्रूड भी 106 डॉलर प्रति बैरल पर है। अमेरिका में 10 साल का बॉन्ड यील्ड 2.902 फीसदी पर है।
रुपया ने नीचे गिरने का रिकॉर्ड बनाया
FII की लगातार बिकवाली के के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड लो पर पहुँच गया है। 12 मई को यह 77.59 प्रति डॉलर के भाव तक कमजोर हुआ, जबकि बुधवार को रुपया 77.23 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यूएस में महंगाई का डाटा सेंटीमेंट बिगाड़ने वाला रहा है, जिससे इक्विटी मार्केट में गिरावट रही। डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है, वहीं क्रूड में तेजी आई है। इनके चलते रुपया कमजोर हुआ।