3 IAS Officers Of MP Cadre Kidwai, Deshmukh & Vyas empanelled as Additional Secretary at Centre

707
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

 

 

दिल्ली ब्यूरो

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इस हफ्ते कुल 33 अधिकारियों को अपर सचिव के पैनल मे शामिल किया है। इनमें 1996 बैच के 25 आई ए एस अधिकारी और अन्य सेवाओं के 8 अधिकारी हैं। अन्य सेवाओं मे 5 अधिकारी इंडियन आडिट एंड एकाउंट सर्विस, 2 आई पी एस और एक इंडियन डिफेंस एकाउंट सर्विस का अधिकारी है। यह आठो अधिकारी 1994 बैच के है।

अब बात करते हैं मध्य प्रदेश काडर के IAS अधिकारियों की। जिन तीन अधिकारियों का एम्पैनेलमेंट हुआ है, वे है – फैज अहमद किदवई, कैरलीन खोंगवार देशमुख और नीतेश कुमार व्यास।

इस सूची के अंतिम दो आई ए एस अधिकारी – नीतीश्वर कुमार और चंद्राकर भारती को अपर सचिव समकक्ष एमपैनेल किया गया है।

वर्ष 2022 मे अपर सचिव का तीसरा एम्पैनेलमेंट 12 मई को हुआ। इसके पहले 8 फरवरी को 13 और 7 मार्च को 12 अधिकारियों का एम्पैनेलमेंट हुआ था।