
पढ़ना जारी रखें
यह पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी कैद हो गया जिसमें कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं। फिलहाल घायलों का उपचार बड़वानी के जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि इसमें विशाल नामक युवक आदतन अपराधी है और पहले से उस पर मामले दर्ज है। पुलिस ने फिलहाल 294, 323, 506,आईपीसी की धारा में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद और धाराएं बढ़ाई जा सकती है।