राज्यसभा के लिए MP से इस महिला नेत्री का नाम फाइनल, भाजपा हाई कमान ने 16 नामों को दी स्वीकृति

1772

राज्यसभा के लिए MP से इस महिला नेत्री का नाम फाइनल, भाजपा हाई कमान ने 16 नामों को दी स्वीकृति

भोपाल: राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार का नाम फाइनल कर दिया है. कविता पाटीदार मध्य प्रदेश भाजपा की महामंत्री हैं. कविता पाटीदार स्वर्गीय भेरूलाल पाटीदार जो भाजपा के मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता रहे हैं, की पुत्री हैं।

आज जिन नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें कर्नाटक से श्रीमती निर्मला सीतारमण और जग्गेश, महाराष्ट्र से पियूष गोयल और अनिल सुखदेव राव बोंडे, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत वाजपेई, राधा मोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर,बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह और संगीता यादव शामिल है। इसी प्रकार उत्तराखंड से डॉक्टर कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पवार के नाम राज्यसभा के लिए स्वीकृत किए गए हैं।