MP Panchayat Election 2022 : नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते समय अभ्यर्थी को जमा करना होगी इतनी राशि

1473
PANCHAYAT ELECTION-01

भोपाल: मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव में नगर निगम के महापौर, निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के पार्षदों के लिए नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को निक्षेप राशि जमा कराना होगी।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम के महापौर पद हेतु 20000, निगम के पार्षद पद हेतु 5000, नगर पालिका के पार्षद पद हेतु 3000 और नगर परिषद के पार्षद पद हेतु ₹1000 की राशि जमा कराना होगी।

अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला अभ्यर्थी के मामले में उपरोक्त राशि का आधा भाग जमा करना होगा।