MP Pre-Monsoon : प्री-मानसून अभी दो दिन दूर, 20 से होगी जोरदार बारिश

खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार में भी मानसून जल्द

1305
MP Weather Update : इंदौर में लगातार बारिश का दौर, आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी

Indore : प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी शुरू होगी। इंदौर और नर्मदापुरम में 10 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू होगी। फिर तेज हवाओं के साथ बौछारें गिरेंगी। भोपाल को यह 12 जून से तर करना शुरू कर देगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 जून से लेकर 19 जून तक मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

प्री मानसून एक्टिविटी के 10 जून से एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। 19 जून तक यह लगातार चलती रहेगी। मप्र में मानसून 19 जून के बाद सेट हो सकता है। अभी मध्यप्रदेश में मानसून 20 जून को आता है। संभावना है कि इंदौर संभाग से मानसून एंट्री कर सकता है। यहां खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, धार जिले शामिल है।

यह बारिश मानसून के सेट होने तक चलती रहेगी। हालांकि अभी भी मानसून की रफ्तार धीमी है। अभी यह केरल और कर्नाटक के उत्तरी हिस्से में पहुंच गया है। इससे प्री मानसून की गतिविधियां थोड़ी तेज हुई हैं। बीते 24 घंटे में दिन और रात का तापमान नीचे आया है। अभी दो चक्रवाती घेरा राजस्थान और उत्तरप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। पाकिस्तान से हवाएं आ रही हैं। मौसम शुष्क होने के कारण प्रदेश में इसका सीधा असर पड़ रहा है। इसी कारण बीते 3 दिन से भीषण गर्मी हो रही है। दिन और रात का पारा काफी ऊपर चला गया।

ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभागों में अभी भी लू चल रही है। भोपाल और इंदौर में पारा तो कंट्रोल में है, लेकिन गर्मी कम नहीं है। बुधवार से लोगों को राहत मिल सकती है। अभी 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा में लू का प्रकोप रहेगा। यहां पर 10 जून के बाद ही राहत की उम्मीद की जा सकती है। यही इलाके अभी सबसे ज्यादा तप रहे हैं। यहां पर तापमान 46 डिग्री को पार कर चुका है।