Judge’s Daughter Killed Lover : HC जज की बेटी ने अपने सामने प्रेमी को मरवाया, 7 साल बाद गिरफ्तार!

1654

Judge’s Daughter Killed Lover : HC जज की बेटी ने अपने सामने प्रेमी को मरवाया, 7 साल बाद गिरफ्तार!

Chandigarh : राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में CBI ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की ऐक्टिंग चीफ जस्टिस की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया। यह मामला लगभग 7 साल पुराना है। इसमें CBI को कुछ दस्तावेजी सबूत भी मिले हैं। इनसे पता चला कि कल्याणी सिंह और सिद्धू करीबी थे। लेकिन, बाद में उनके संबंधों में खटास आ गई थी। सिद्धू ने कल्याणी के निजी फोटो सार्वजनिक कर दिए थे, इस गुस्से में कल्याणी ने सिद्धू को अपने सामने मरवा दिया।

कल्याणी सिंह हिमाचल हाईकोर्ट की कार्यवाहक चीफ जस्टिस सबीना सिंह की बेटी हैं। फिलहाल वे चंडीगढ़ के सेक्टर 42 के पोस्ट ग्रैजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स के होम साइंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर तैनात हैं। CBI का दावा है कि कल्याणी ने एक अज्ञात हमलावर के साथ मिलकर सिप्पी को गोली मरवाई थी।

Judge's Daughter Killed Lover : HC जज की बेटी ने अपने सामने प्रेमी को मरवाया, 7 साल बाद गिरफ्तार!

सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू राष्ट्रीय स्तर के शूटर और कॉर्पोरेट वकील थे। वे पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज के पोते थे। उनके पिता हाई कोर्ट में ऐडिशनल ऐडवोकेट जनरल रहे। 20 सितंबर 2015 को चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के पार्क में रात 9 से 10 बजे के बीच गोली मारकर सिप्पी की हत्या कर दी गई थी। पॉइंट 12 बोर गन से सिद्धू को चार गोलियां मारी गई थी।

बचपन से जानते थे कल्याणी और सिद्धू
CBI जांच के मुताबिक, कल्याणी और सिद्धू रिलेशनशिप में थे। दोनों परिवारों के बीच 30 साल पुराना रिश्ता था। दोनों परिवारों की नजदीकी के चलते सिप्पी और कल्याणी बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे।
कल्याणी, सिप्पी से शादी करना चाहती थी। लेकिन, सिप्पी के परिवार ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। आरोप है कि सिप्पी ने कल्याणी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें उनके परिवार और दोस्तों में लीक कर दी। इससे कल्याणी सिंह और उसके परिवार को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।

कल्याणी ने ही सिप्पी को बुलाया
CBI जांच के मुताबिक,18 सितंबर 2015 को कल्याणी ने किसी दूसरे के मोबाइल फोन के जरिये सिप्पी को कॉल किया था। उसने सिप्पी को सेक्टर-27 के पार्क में मिलने के लिए मजबूर किया। सिप्पी और कल्याणी 18 से 20 सितंबर तक पार्क में मिले। हत्या वाले दिन 20 सितंबर को भी सिप्पी कल्याणी से मिलने सेक्टर-27 के पार्क में गए थे।

CBI का दावा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि हत्या के वक्त कल्याणी उस पार्क में मौजूद थीं। कल्याणी ने ही एक अज्ञात हमलावर के साथ मिलकर सिप्पी को गोली मरवाई थी। इसके बाद दोनों को मौके से फरार होते देखा गया।

जवाब देने से बचती नजर आईं कल्याणी
मामले में पुलिस ने 21 सितंबर को मामला दर्ज किया था। उसके बाद लगातार इस मामले की जांच चल रही थी। चंडीगढ़ प्रशासन के अनुरोध पर CBI ने इस मामले में 13 मार्च 2016 को केस दर्ज किया था। कल्याणी सिंह लंबे समय से एजेंसी की जांच के दायरे में थी। क्योंकि, जांच के दौरान सामने आया था कि सिद्धू के हत्यारे के साथ एक महिला भी थी। जांच अधिकारियों के अनुसार, कल्याणी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, पर वह सवालों का जवाब देने से टालमटोल करती नजर आई। पॉलीग्राफ टेस्ट में भी वह सिप्पी की हत्या से जुड़े सवालों पर छल करती दिखीं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।