Ranji Trophy Final: मध्यप्रदेश के पास 49 रन की बढ़त, दूसरी पारी में मुंबई के 2 विकेट गिरे

चैंपियन बनने की राह में 1 दिन का फासला

740
Bengaluru: Madhya Pradesh batsman Rajat Patidar plays a shot during the fourth day of the Ranji Trophy final cricket match between Mumbai and Madhya Pradesh at M Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Saturday, June 25, 2022. (PTI Photo/Shailendra Bhojak) (PTI06_25_2022_000064B)

बेंगलुरु. रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच में मध्यप्रदेश की टीम मजबूत स्थिति में है। मुंबई के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने दो विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। मध्यप्रदेश के पास अभी भी 49 रन की बढ़त है।

इस मैच में एक दिन का खेल बचा है और मुंबई के पास आठ विकेट हैं। अगर मुंबई को यह मैच जीतना है तो मध्यप्रदेश को मुश्किल लक्ष्य देकर दूसरी पारी में समेटना होगा। अगर यह मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश की टीम चैंपियन बन जाएगी।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। इसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, मुंबई के लिए सरफराज खान ने शतक लगाया। दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अब अरमान जाफर 30 और सुवेद पार्कर नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। मध्य प्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय और गौरव यादव ने एक-एक विकेट लिया।

संक्षिप्त स्कोर:

मध्य प्रदेश ने 177.2 ओवरों में 536 (यश दुबे 133, रजत पाटीदार 122, शुभम शर्मा 116; शम्स मुलानी 5/173, तुषार देशपांडे 3/116) ने मुंबई को 127.4 ओवरों में 374 और 22 में 113/2 पर ऑलआउट कर दिया।

ओवर (पृथ्वी शॉ 44, अरमान जाफर 30 नाबाद; गौरव यादव 1/23, कुमार
कार्तिकेय सिंह 1/50)

IPL के बाद घरेलू क्रिकेट में भी रजत पाटीदार के बल्लेबाज ने किया कमाल, बने सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 में अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्हें रणजी के पहले चरण में शानदार प्रदर्शन का फल मिला और बीच सीजन में उन्हें लवनीत सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने आईपीएल में 8 मैच खेलकर जो धूम मचाई वो अच्छे-अच्छे खिलाड़ी पूरे सीजन में नहीं कर पाए। इसके बाद रणजी के दूसरे चरण में उन्हें अपने इस प्रदर्शन को जारी रखा। फाइनल मुकाबले में मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद वह सीजन के दूसरे टॉप स्कोरर भी बने।

वहीं रजत पाटीदार मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची में भी शामिल हो गए। उनका यह एमपी के लिए 42वां मैच है और वह 2800 से अधिक रन बना चुके हैं। उनके नाम 16 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं। इस मैच से पहले तक 41 मैचों में उनके नाम 2759 रन दर्ज थे। फाइनल मुकाबले की पहली इनिंग में उनकी शतकीय पारी जारी है। देखना होगा कितनी लंबी लीड वह अपनी टीम को दिला पाते हैं।