Polling Party Welcome : मतदान से लौटे दलों का ढोल बजाकर स्वागत, महिलाएं थिरकी!

ड्यूटी करने वालों ने कहा 'उन्हें चुनाव कराकर अच्छा लगा'

532

Polling Party Welcome : मतदान से लौटे दलों का ढोल बजाकर स्वागत, महिलाएं थिरकी!

Indore : निकाय चुनाव की वोटिंग बुधवार शाम 5 बजे खत्म होने के बाद मतदान दलों का नेहरू स्टेडियम पर वापसी का सिलसिला शुरू हुआ। लौटने पर ढोलक के साथ मतदान दलों का स्वागत किया गया। ढोलक की थाप पर चुनाव ड्यूटी से लौटने वाली महिलाएं भी थिरकी। ड्यूटी करने वालों ने कहा कि उन्हें चुनाव कराकर बहुत मजा आया।

बुधवार को इंदौर में निकाय चुनाव की वोटिंग संपन्न हुई। वोटिंग खत्म होने के बाद सभी 2 हजार 250 पोलिंग बूथों से कर्मचारी नेहरू स्टेडियम पर वापस लौटे। उनके वापस लौटने पर ढोलक के साथ जोरदार स्वागत किया। हाथों में मशीनें और डॉक्यूमेंट लेकर लौटे कर्मचारियों का जोश यहां भी नहीं थमा। ढोलक की थाप पर महिला कर्मचारी भी झूमी।

IMG 20220707 WA0072

पहला मतदान दल अलकापुरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 से नेहरू स्टेडियम पहुंचा। नेहरू स्टेडियम में मौजूद अधिकारियों ने दल का स्वागत किया। कर्मचारी संध्या व्यास ने कहा कि उनकी ड्यूटी डेली कॉलेज में लगी थी। वहां बहुत अच्छी व्यवस्था थी, बहुत अच्छे से चुनाव हुए। बहुत मजा और बहुत इंजॉय किया। कर्मचारी मदनलाल पाटीदार ने कहा कि मेरी ड्यूटी लोकमान्य विद्या नगर में लगी थी। बहुत अच्छे से चुनाव कराया और बहुत आनंद आया। मतदान दलों के लौटने के साथ ही उनका स्वागत हार पहनाकर भी किया गया। जैसे-जैसे मतदान दलों के आना शुरू हुआ। वैसे-वैसे नेहरू स्टेडियम में मानो खुशी का माहौल बनता चला गया। हाथों में मशीनें लेकर दल में शामिल कर्मचारी पूरे जोश के साथ लौटे और उनमें भारी उत्साह देखने को मिला।

जब दलों के आने पर ढोल बजने लगे तो मतदान दल में शामिल महिलाएं थिरकने लगी। वे खुशी से नाचते हुए अपनी ईवीएम मशीन जमा कराने पहुंची। सरकारी टीम ने भी इस मतदान दल का जोरदार स्वागत किया गया। मतदान दल के सभी सदस्यों को हार पहनाया और पुष्प वर्षा की गई। मतदान दल के सदस्यों को लस्सी पिलाकर उनका स्वागत किया। इस मतदान दल को स्टेडियम में पहुंचे हुए 15 मिनट ही हुए थे कि मूसाखेड़ी से दूसरा मतदान दल वहां पहुंच गया। इसके बाद कृषि महाविद्यालय का मतदान दल स्टेडियम पर पहुंचा। फिर तो एक के बाद एक मतदान दलों के आने की कतार ही लग गई।