Bhagwant Mann Marriage : विवाह बंधन में बंधे CM भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत, सीएम हाउस में फेरे

कनाडा दूतावास के काउंसलेट जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने भी बधाई दी

1349

Chandigarh : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपने CM आवास पर एक सादे समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 वर्षीय भगवंत मान ने डॉ गुरप्रीत कौर से शादी की। उनके विवाह कार्यक्रम में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। केजरीवाल ने भगवंत मान और उनकी पत्नी को ट्वीट करके भी शादी की बधाई दी। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा ‘भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं, आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी खुशियां दें!’

IMG 20220707 WA0080

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ स्थित आवास पर शादी की। कनाडा दूतावास के काउंसलेट जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने भी CM को बधाई दी। हेबर्ट ने ट्वीट में लिखा ‘चंडीगढ़ में शादी के लिए बेहद खूबसूरत दिन। मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को बधाई और सुखी जीवन की शुभकामनाएं!’

IMG 20220707 WA0079

दावत में क्या परोसा गया
मुख्यमंत्री मान की शादी में मेहमानों के लिए फ्रेश फ्रूट ट्रिपल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई और ड्राई फ्रूट रबड़ी जैसी कई तरह की मिठाइयां थीं। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए कई तरह के सलाद भी अवेलेबल रहे। भगवंत मान की शादी में मेहमानों के लिए खास मेन्यू रखा गया था। शादी में मेहमानों को कड़ाही पनीर, तंदूरी कुलचे, दाल मखनी, नवरतन बिरयानी, मौसमी सब्जियां, खुबानी भरवां कोफ्ता, लसग्ना सिसिलियाना और बुरहानी रायता सहित बेस्ट इंडियन और इटेलियन कुजिन का स्वाद चखने को मिला।