All Pilgrims of MP Safe : अमरनाथ यात्रा पर गए MP के सभी तीर्थयात्री सुरक्षित

444

Bhopal : अमरनाथ यात्रा में फंसे मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए प्रदेश सरकार ने हेल्पलाइन नम्बर प्रारम्भ किया है। गृह विभाग द्वारा मप्र के 45 अमरनाथ यात्रियों से फोन पर चर्चा की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह कश्मीर आरके गुप्ता, DGP कश्मीर, DIG अनंतनाग अब्दुल जब्बार, DM अनंतनाग पीयूष शुक्ला की सहायता ली गई।

DIG अनंतनाग ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के समस्त यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। कोआर्डिनेशन ऑफिसर हसीब पीर (IAS 2018) द्वारा अवगत कराया गया कि 15 घोषित मृतकों (Declared dead) और 29 घोषित गुमशुदा (Declared missing) में मप्र का कोई यात्री नहीं है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग द्वारा कश्मीर सरकार के उच्च अधिकारियों और अनंतनाग और पठानकोट के के जिला प्रशासन से प्रदेश के अमरनाथ यात्रियों के सुरक्षित होने की स्थिति पर सतत संवाद और सम्पर्क स्थापित किया गया है। अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश के समस्त अमरनाथ यात्रा पर गए यात्री कश्मीर सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षित स्थानों पर हैं।