Ratlam News: स्वतंत्रता सप्ताह पर  11 से 17अगस्त तक घर-घर में लगेगा तिरंगा_ 

जिले के 3 लाख घरों पर लहराएगा तिरंगा

1365

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर जिले भर में स्वतंत्रता पर्व सप्ताह मनाया जाएगा।मामले में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया कि तिरंगा महोत्सव के तहत रतलाम जिले में करीब 3 लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य तय किया गया है।साथ ही लोगों में राष्ट्रीयता,एकता तथा गौरवता की भावना के साथ घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा।

महोत्सव की प्रभारी श्रीमती जमुना भिडे होगी

इस महोत्सव का प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे को बनाया गया है।कलेक्टर ने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव के प्रति अपना सम्मान प्रकट करना है।

कलेक्टर ने संस्थाओं के पदाधिकारियों को स्वतंत्रता महोत्सव का प्रचार-प्रसार करने का दिया निर्देश

कलेक्टर ने उपस्थित संस्थाओं के पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी अपनी-अपनी संस्थाओं के माध्यम से तिरंगा महोत्सव का प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करें।कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि महाविद्यालय तथा शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के माध्यम से परिवार वालों,क्षेत्र के निवासियों को भी तिरंगा महोत्सव मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।साथ ही सोशल मीडिया,निगम आदि के माध्यम से इस हेतु प्रचार-प्रसार किया जाएगा।झण्डे की संहिता के सम्बन्ध में पेम्पलेट ,ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि के माध्यम से समझाइश दी जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे तो झण्डा भेंट भी कर सकता है।झण्डा 11 अगस्त से 17 अगस्त की अवधि में अपने घरों पर लगाया जा सकता है।इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार रखे गए।

यह अधिकारी और समाजसेवी थे मौजूद

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे,निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या,सिविल सर्जन डा.आनंद चंदेलकर,पीओ डूडा अरुण पाठक,समाजसेवी गोविन्द काकानी ,राजेश रांका,सुभाष जैन,विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि,अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।