Sanjeevani Clinic : इंदौर के हर वार्ड में संजीवनी क्लिनिक खुलेंगे

पहले चरण में शहर में 15 स्थानों पर क्लीनिकों का निर्माण होगा

1277

इंदौर से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

Indore : दिल्ली में संचालित हो रहे मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी संजीवनी क्लीनिक शुरू किए जाएंगे। इंदौर में 85 क्लीनिक शुरू किए जाने की योजना है।

हर वार्ड में एक क्लीनिक बनाया जाएगा। पहले चरण में 15 क्लिनिक का निर्माण होगा, जिसके टेंडर हो गए है। क्लीनिक में उपचार और जांच की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को बेहतर उपचार मिल सके इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक का निर्माण किया जाएगा।

दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर ही इन क्लिनिक का संचालन किया जाएगा। क्लिनिक में प्राथमिक उपचार हो सकेगा। यहाँ पर जांच सहित अन्य सभी चिकित्सा सुविधाएं रहेगी।

क्लिनिक के निर्माण के लिए राजस्व विभाग जगह उपलब्ध कराएगा और नगर निगम भी इस कार्य में सहभागी रहेगा। क्लीनिक का निर्माण करेगा। निगम को सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राशि दी जाएगी।

संजीवनी क्लिनिक में चिकित्सा सम्बन्धी सभी सुविधाएं शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। भवन का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जाएगा।

इंदौर में कुल 85 संजीवनी क्लिनिक खोले जाने की योजना है। हर वार्ड में एक क्लिनिक की व्यवस्था रहेगी। जानकारी के अनुसार क्लिनिक के लिए 20 से ज्यादा स्थान तय हो गए है। पहले चरण में 15 स्थानों पर संजीवनी क्लिनिकों का निर्माण होगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएस सैत्या ने बताया कि सरकार की मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक की महत्वपूर्ण योजना है। क्लिनिक में प्राथमिक उपचार हो सकेगा। क्लिनिक में भी चिकित्सा सुविधा रहेगी।

डॉ सैत्या के अनुसार इंदौर शहर में क्लिनिक खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

नगर निगम के सिटी इंजीनियर अशोक राठौर ने बताया कि नगर निगम केवल क्लिनिक भवन का निर्माण करके देगा। बाकी सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग जुटाएगा। टेंडर की मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।