Dead Body In Sack : चंबल नदी में बेसन के बोरे में मिली लाश, गुत्थी अभी अनसुलझी!

पुलिस उस बोरे से आरोपी को खोज रही जिसमें लाश मिली

544
Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Indore : चंबल नदी में बंद बोरे में एक किशोरी की लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त हो गई। वह मानपुर थाना क्षेत्र स्थित मतलबपुर के किराना व्यवसायी की बेटी निकली। उसे डेढ़ माह पूर्व उसका प्रेमी सोहन अपहरण करके ले गया था। किशोरी मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। लेकिन, यह गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। पुलिस के पास जांच के लिए बेसन का वो बोरा ही है जिसमें वह लाश मिली है।
पुलिस बेसन के उस बोरे से कातिल को ढूंढ रही है जिसमें युवती की लाश को फेंका गया है। उसके प्रेमी सोहन को नामजद आरोपी भी बना लिया है। सोहन के साथी अमित से भी पूछताछ चल रही है। गौतमपुरा थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी में अज्ञात किशोरी की लाश मिली थी। मानपुर थाना में सोहन के खिलाफ केस भी दर्ज है। मूसाखेड़ी क्षेत्र में हेल्पर सोहन अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया।

पुलिस को शक है वह ग्रामीण इलाके में ही किराए से रह रहा है। एएसपी (ग्रामीण) शशिकांत कनकने के मुताबिक किशोरी को जिस बोरे में बांधा वह कटनी के बेसन कारखाना का है। इस ब्रांड का बेसन सियागंज का एक व्यापारी खरीदता है। उसने गौतमपुरा और देपालपुर के तीन कारोबारियों को भी बेसन सप्लाय किया था। इससे शक है कि सोहन किसी ढाबे या होटल में काम कर रहा है। पुलिस उन जगहों पर छानबीन कर रही है जहां बेसन सप्लाई हुआ था।
टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक किशोरी का पिछले महीने अपहरण हुआ था। वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। उसके बारे में पता चला कि वह किसी से भी फोन पर बात करने लगती थी। सोहन का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपहरण के बाद करीब 15 दिन तक अमित की मदद से मूसाखेड़ी रहा था। पुलिस को शक है बातचीत करने को लेकर ही सोहन का विवाद हुआ और युवती की हत्या कर दी। पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसका चेहरा भी जलाया गया था।