Firing : देर रात पुलिस और बदमाशों में फायरिंग, दो पुलिस वाले घायल 

दो दिन पहले हुई लूट की एक घटना में इन घटना की तलाश  

572

   Indore : रविवार देर रात पुलिस और दो लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चली, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गए। बदमाश भी इस घटना में घायल हुए। सभी का उपचार का चल रहा है। यह घटना तेजाजी नगर इलाके के चिनार हिल्स की है। पुलिस दो दिन पहले देवम पिता गणेश के साथ हुई लूट की घटना के आरोपियों को पकड़ने गई थी।
इन बदमाशों ने एक असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद CCTV फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही थी। पुलिस चिनार हिल्स पहुंची तो वहां छुपे बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने चाकुओं से हमला किया फिर देसी कट्टे से गोलियां चलाई! पुलिस ने भी जवाबी फायर किए, जिससे दोनों बदमाश भी घायल हो गए।
गुराडिया के पास चिनार हिल्स में रविवार रात करीब 11.30 बजे राजेंद्र नगर पुलिस और लुटेरों के बीच यह मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने स्कूटर की आड़ लेकर गोलियां चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायर किए। पुलिस और लुटेरों के बीच काफी देर तक गोलियां चलती रही। रूक-रूककर फायरिंग हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाश खाई में कूद गए और पकड़ते समय चाकू से वार किया। इसमें एसआई सचिन त्रिपाठी और सिपाही रवि शर्मा घायल हो गए। दोनों बदमाश भी घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है।
एडीशनल डीसीपी जयसिंह भदौरिया के मुताबिक राजेंद्र नगर नगर थाना क्षेत्र में एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने देवराज परमार और उसकी महिला मित्र के साथ बदमाशों ने लूट की थी। इन बदमाशों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से अभिषेक उर्फ मोनू पुत्र राजेन्द्र दुबे और धीरज पुत्र मनोहरलाल माधवानी के रूप में हुई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये दोनो चिनार हिल्स के पास कशिश रेस्टोरेंट के पास बैठे है।
जब SI सचिन त्रिपाठी और सिपाही रविकांत मिश्रा टीम के साथ इन्हें पकड़ने पहुंची। बदमाशों ने उन पर देसी कट्टे से गोलियां चलाई और भागने लगे। सिपाहियों ने पीछा करके एक बदमाश को पकड़ लिया, पर उसने चाकू मार दिया। इस दौरान हाथापाई करके बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस जानकारी के मुताबिक आरोपियों पर पहले के भी अपराध है। रात को ही इनकी पहचान करके हिरासत में ले लिया गया था।