Adani Slips From 2nd Rank : कुछ ही घंटों में अडानी 2nd रैंक से फिसले 

बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़कर तीसरे नंबर पर आए 

484

Adani Slips From 2nd Rank : कुछ ही घंटों में अडानी 2nd रैंक से फिसले 

New Delhi : अरबपति गौतम अडानी के लिए शुक्रवार का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। सुबह ‘फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स’ में गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे रईस अरबपति बन गए थे। यह अडानी समूह के मुखिया के लिए ऐतिहासिक पल था। हालांकि, कुछ ही घंटों में अडानी की रैंकिंग में गिरावट आ गई। वे बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़कर तीसरे नंबर पर आ गए।

अब ‘फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स’ के ताजा अपडेट में एक बार फिर गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे रईस अरबपति हैं। हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी की रैंकिंग तीसरे स्थान पर ही बनी हुई है। ‘फोर्ब्स’ और ‘ब्लूमबर्ग’ दोनों की संपत्ति आकलन का पैमाना अलग-अलग होता है।

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक शुक्रवार दोपहर अडानी की दौलत में कुल 5.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था। इस वजह से अडानी की कुल दौलत 155.7 अरब डॉलर पहुंच गई और वे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए। लेकिन, शाम के अपडेट में अडानी की दौलत 2.2 बिलियन डॉलर घट गई। अब गौतम अडानी की कुल दौलत 152.2 बिलियन डॉलर है। इस तरह वह बर्नार्ड अर्नाल्ट से पिछड़ गए हैं। इंडेक्स में बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल दौलत 153.5 अरब डॉलर है।

सबसे आगे एलन 

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शीर्ष पर बने हुए हैं। मस्क की दौलत 269.1 अरब डॉलर है। हालांकि, मस्क की दौलत में 4 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। अगर रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो वो इस लिस्ट में 91.4 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं।