KBC : दूसरे करोड़पति बने शाश्वत गोयल, पर 7.5 के सवाल ने पीछे ला दिया! 

अंत में शाश्वत को 75 लाख का चेक देकर अमिताभ ने विदा किया 

659

KBC : दूसरे करोड़पति बने शाश्वत गोयल, पर 7.5 के सवाल ने पीछे ला दिया!   

Mumbai : ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन में अभी तक एक ही कंटेस्टेंट करोड़पति बनी थी। अब दूसरे करोड़पति शाश्वत गोयल बन गए। पर, वे अंत में 75 लाख रुपए लेकर ही घर गए। क्योंकि, उन्होंने साढ़े 7 करोड़ का सवाल खेला, जिसका जवाब गलत निकला। वे सोमवार के एपिसोड के रोलओवर कंटेस्टेंट थे और 75 लाख जीत चुके थे। खेल शुरू होने पर उन्होंने एक करोड़ का सह जवाब दिया। लेकिन, साढ़े 7 करोड़ के सवाल का गलत जवाब देकर 25 लाख गंवा दिए।

शाश्वत गोयल ने बताया कि वे शो में अपनी मां का सपना पूरा करने के लिए आए थे। उन्होंने पूरा गेम बहुत अच्छे से खेला और अपने तीन लाइफलाइन का इस्तेमाल बहुत संभाल कर किया। उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन का इस्तेमाल 75 लाख रुपए के सवाल पर किया था। वे एक करोड़ रुपए भी जीत गए थे और 7.5 करोड़ रुपए के लिए खेलने वाले पहले कंटेस्टेंट बने। लेकिन, उनका जवाब गलत निकला।

एक करोड़ रुपए जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने शाश्वत गोयल से 7.5 करोड़ रुपए का सवाल किया। सवाल था ‘किस ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी को ‘प्राइमस इन इन्डिस’ आदर्श वाक्य दिया गया था। क्योंकि, वह भारत में तैनात होने वाली पहली टुकड़ी थी! शाश्वत गोयल ने इस सवाल का जवाब ऑप्शन ए यानी 41वां (वेल्व) रेजिमेंट ऑफ फुट बताया, जो कि गलत था जबकि, सही जवाब D यानी 39वां रेजिमेंट ऑफ फुट था।

गलत जवाब देने के चलते शाश्वत गोयल 7.5 करोड़ रुपए तो नहीं जीत पाए, साथ ही वह जीते 1 करोड़ भी गंवा बैठे! उनके हाथ सिर्फ 75 लाख रुपये लगे! अगर वे 7.5 करोड़ जीत जाते तो वह सीजन के पहले करोड़पति होते तो इस प्राइज मनी को जीता है! उनको जो चेक मिला वो 75 लाख रुपए का था।