WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Major IAS Officers Reshuffle In MP: 14 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

2324

IAS Officers Reshuffle In MP: 14 अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राज्य सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 14 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के दायित्व में बदलाव हुआ है।

मलय श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को अब प्रदेश का विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया है।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नीरज मंडलोई को प्रमुख सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग बनाया गया है। अनिरुद्ध मुखर्जी प्रमुख सचिव पर्यावरण विभाग को आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी का महानिदेशक, संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति को प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, फैज अहमद किदवई प्रमुख सचिव खाद्य को प्रमुख सचिव परिवहन विभाग और जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार, उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रमुख सचिव खाद्य ,मनीष सिंह प्रमुख सचिव नगर विकास और आवास विभाग को प्रमुख सचिव उद्योग, सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव खनिज साधन को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, गुलशन बामरा आयुक्त भोपाल संभाग को प्रमुख सचिव पर्यावरण विभाग और पशुपालन और डेयरी विभाग का अतिरिक्त प्रभार, संजय गोयल प्रमुख राजस्व आयुक्त को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आयुक्त भू अभिलेख ग्वालियर भी बनाया गया है। जॉन किनगसली प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम को अब आयुक्त चिकित्सा शिक्षा का प्रभार सौंपा गया है।

जीबी रश्मि CEO अटल बिहारी वाजपई सुशासन संस्थान अब इस दायित्व से मुक्त होगी और वह प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड का ही काम देखेंगी। नर्मदा पुरम संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयड़िया अब भोपाल संभाग के कमिश्नर बनाए गए हैं l।श्रीमन शुक्ला कार्यपालन संचालक ऐपको को अब आयुक्त नर्मदा पुरम संभाग बनाया गया है। अशोक शाह को संचालक आदिम जाति अनुसंधान संस्थान से हटा दिया गया है। अपर मुख्य सचिव डा राजेश राजौरा को गृह विभाग के अलावा इसका अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। निकुंज कुमार श्रीवास्तव को अपने वर्तमान दायित्व के साथ साथ खनिज साधन विभाग का भी प्रमुख सचिव बनाया गया है। वे मध्यप्रदेश खनिज निगम के एमडी भी होंगे।