Dowry Harassment : लव मैरेज के बाद दहेज़ में 10 लाख मांगे!

'लिव इन' में रहने के बाद की थी शादी!

555
Ratlam News: प्रेम विवाह बदला लातों धुंसो में,मामला पंहुचा थाने पर

Dowry Harassment : लव मैरेज के बाद दहेज़ में 10 लाख मांगे!

Indore : प्रेम विवाह करने वाली युवती से उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित किया। मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। युवती पहले युवक के साथ लिव इन में रहती थी बाद में उसने शादी कर ली थी।
नेहरू नगर में रहने वाली उषा शाह की शिकायत पर उसके पति आशीष शाह, सास पुष्पा और ससुर सोहनलाल शाह मूल निवासी पौड़ी-गढ़वाल (उत्तराखंड) के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह मूलरूप से उज्जैन की रहने वाली है। उसने 2020 में आशीष से लव मैरिज की थी, इससे पहले दोनों लिव इन में भी रहे थे।
शादी के बाद नेहरू नगर में रहने लगे। एक साल तक पति का व्यवहार ठीक था, इसके बाद वह बदलने लगा। छोटी-छोटी बात पर तानाकशी और नकदी की मांग करने लगा। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह 2021 में अकेला गढ़वाल चला गया।
काफी दिनों तक संपर्क नहीं करने पर पीडि़ता परिजनों के साथ गढ़वाल स्थित ससुराल पहुंची। यहां पीड़िता के माता-पिता ने ससुराल को समझाइश दी, जिस पर उन्होंने 10 लाख रुपए दहेज की मांग करते शुरू कर दी। काफी समझाइश के बाद भी नहीं माने तो पुलिस को शिकायत करना पड़ी।