Digvijay’s Allegations : कोविंद ने दलितों का भला नहीं किया, द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी अत्याचार पर चुप!

शहीद बिरसा के जयंती पर इंदौर आए दिग्विजय ने RSS पर भी आरोप लगाए

668

Digvijay’s Allegations : कोविंद ने दलितों का भला नहीं किया, द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी अत्याचार पर चुप!

   Indore : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में आदिवासियों और दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के पर आरोप लगाया। मीडिया के सवालों पर दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले इंदौर आए कांग्रेस महासचिव ने आज बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस पर चर्चा करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इवेंट मैनेजमेंट में माहिर हैं। इसके चलते दलित समाज के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति रहे, लेकिन उन्होंने देश के करोड़ों दलितों का कितना भला किया यह हम जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा अब हम द्रौपदी मुर्मू से उम्मीद करते हैं कि वे आदिवासियों पर अत्याचार एवं प्रताड़ना पर कम से कम कुछ तो बोलें। वे कुछ नहीं बोल पा रही हैं। कम से कम कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से ही मिल सकती हैं इसके लिए ही समय दे दें।

WhatsApp Image 2022 11 15 at 5.56.00 PM 1

वीडी शर्मा के करीबियों कृत्य
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बताया कि खुद पन्ना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के एक करीबी ने आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस जमीन को  9 करोड़ में खरीदी करना बताया। लेकिन, जब भी वह उस आदिवासी के घर पहुंचते हैं तो भाजपा वाले उस व्यक्ति को गायब कर देते हैं।  टीकमगढ़ में भी आदिवासी के नाम पर जमीन पर कब्जा कर रखा है यही स्थिति बुधनी में है जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सहजाति के लोगों ने क्षेत्र काटने आए आदिवासी महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। इस दौरान विरोध करने पर एक आदिवासी की मारपीट के बाद मौत हो गई बाद में दर्शा दिया गया कि उसे सांप ने काटा है।

इसके बाद इस घटना पर बैतूल में आंदोलन हुआ तो जबरदस्ती उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया। हाल ही में दो आदिवासियों की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। जेल में आदिवासियों को निर्दोष होते हुए भी सजा भुगतनी पड़ रही है। ऐसे कम से कम 50 से ज्यादा उदाहरण हैं, जिन्हें बताने के लिए मैं राष्ट्रपति से समय मांगने जा रहा हूं।

संघ पर गंभीर आरोप लगाए
दिग्विजय सिंह ने आरएसएस के साथ ‘आप’ पार्टी के अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कांग्रेस मुक्त भारत के लिए भाजपा की बी-टीम का हिस्सा है। एआईएमआईएम के ओवैसी और केजरीवाल दोनों इसी काम में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस पंजीकृत संस्था है, लेकिन फिर भी वह अपने ट्विटर हैंडल पर कोरोना के दौरान 7 करोड़ रुपए खर्च करना दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का कोई अकाउंट ही नहीं है, तो जो देशभर से गुरु दक्षिणा ली जाती है वह संघ के कौन से खाते में जमा होती है यह भी सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा इस मामले में मैंने मनी लांड्रिंग के संबंध में शिकायत वित्त मंत्री को हाल ही में पत्र भी लिखा है।