CM चौहान को मंत्री सिलावट ने 5 लाख की राशि के पुरुस्कार का चेक सौंपा

मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ के उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला था

574

CM चौहान को मंत्री सिलावट ने 5 लाख की राशि के पुरुस्कार का चेक सौंपा

भोपाल :
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को मंत्रालय में जल संसाधन,मत्स्य विकास और मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेष कार्य और उपलब्धियों के लिए मिले 5 लाख की राशि का विशेष उत्कृष्ट पुरुस्कार को सौंपा।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री मती कल्पना श्रीवास्तव, मती महासंघ के एमडी श्री पुरुषोत्तम धीमान, संचालक श्री भारत सिंह और अन्य अधिकारियों भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर मंत्री और अधक्षय मत्स्य महासंघ श्री तुलसीराम सिलावट सहित मत्स्य महासंघ , मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

22 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश दमन में आयोजित राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ के एमडी श्री पुरूषोत्तम धीमान और मंत्री के ओएसडी श्री जीवन रजक को 5 लाख के पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।

WhatsApp Image 2022 12 06 at 7.01.43 PM 1

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को एक हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के बांधो, नदियों और तालाब में मछली उत्पादन के बेहतर प्रबंधन और उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी के लिए महासंघ के कार्यों और नवाचारों की प्रशंसा की है और इसके साथ ही उत्कृष्ट श्रेणी में पुरुस्कार प्रदान किया गया है।

प्रमुख सचिव श्री मती कल्पना श्रीवास्तव ने बताया की विभाग द्वारा लगातार बेहतर काम किया जा रहा है इसके लिए मछुआ सोसाइटी से लगातार संवाद करने के साथ ही मछुआ परिवारों की मदद के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है।

विगत तीन वर्षो में विपरीत परिस्थितियों में भी विभाग के द्वारा अच्छा काम किया गया है और मछुआ समितियों के सदस्यो के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ दिया गया है। इसके साथ ही मछुआ समाज के लोगो के मदद के लिए जाल , नाव, बीमारी में सहायता, स्वास्थ शिविर, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक मदद, बालिकाओं के विवाह के लिए मीनाक्षी योजना में आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही हैं।

महासंघ के एमडी श्री धीमान ने बताया की मत्स्य महासंघ द्वारा अपने व्यवसाय से अर्जित अपने शुद्ध लाभ का लगभग 50 प्रतिशत भाग मछुओं के कल्याणार्थ व्यय किया जाता है।
इस कार्य हेतु मत्स्य महासंघ द्वारा कई मछुआ कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है।
मत्स्य पालकों का दुर्घटना बीमा योजना,बचत सह राहत योजना,आजीविका सहयोग योजना, जलदीप योजना, 80:20 नाव – जाल अनुदान योजना, मुख्यमंत्री मीनाक्षी कन्या विवाह योजना, निषादराज छात्रवृत्ति योजना, गंभीर बीमारी योजना,शिक्षा प्रोत्साहन योजना, प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, अनुग्रह योजना और मछुआ प्रशिक्षण योजना शामिल हैं।