MCD Results : AAP ने 97 सीटें जीतीं, 75 सीट BJP ने जीती! 

MCD में 250 सीटें, 1349 उम्मीदवार मैदान में! 

563

MCD Results : AAP ने 97 सीटें जीतीं, 75 सीट BJP ने जीती! 

New Delhi : दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) की मतगणना अभी जारी है। अभी तक 177 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें से 97 सीटें आम आदमी पार्टी (AAP) और 75 सीटें भाजपा ने जीती। कांग्रेस भी 4 सीट जीतने में कामयाब रही। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। अबुल फजल से कांग्रेस उम्मीदवार अरिबा खान ने जीत हासिल की। उनके पिता आसिफ खान चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के आरोप में जेल में बंद हैं। कांग्रेस ने जाकिर नगर सीट भी अपने कब्जे में कर ली।

दिल्ली में एमसीडी के लिए 4 दिसंबर वोट डाले गए थे, जिसमें 50.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में भाजपा ने तीनों सीटें सरस्वती विहार, पश्चिम विहार और रानी बाग जीत ली। चुनाव आयोग के मुताबिक, 90 फीसदी मतगणना पूरी हो चुकी है। सुल्तानपुरी ए वार्ड से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बॉबी किन्नर चुनाव जीत गई। बॉबी इन चुनाव में बहुत चर्चा में रहीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली से कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को उखाड़ा था, अब MCD से भाजपा की 15 साल की सत्ता को उखाड़ दिया। इसका मतलब है कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते हैं। लोग बिजली, सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर को वोट देते हैं।

‘AAP’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रुझान बदलेगा और हम 180 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे। हमने अपने कार्यालय को सजा लिया है और जैसे ही रुझान बदलेंगे, हम जश्न मनाएंगे। भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान एमसीडी में अपने 15 साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं गिना पाई। अधिकांश चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भाजपा पर ‘आप’ की बड़ी जीत और कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

एग्जिट पोल मुताबिक

दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP को बंपर बहुमत मिलने के आसार जताए गए थे। शुरुआती रुझानों के नतीजे आने के साथ ही आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल शुरू हो गया। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सुबह ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे। वहीं, आम आदमी पार्टी में जश्न की तैयारी शुरू हो गई। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए, इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।