Daily Wages : नगर पालिका के 55 दैनिक वेतनभोगियों की सेवाएं समाप्त!

अचानक आए आदेश से नगर पालिका में हड़कंप मचा!

1066

Daily Wages : नगर पालिका के 55 दैनिक वेतनभोगियों की सेवाएं समाप्त!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : नगर पालिका में सितंबर 2016 के बाद रखे गए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की शुक्रवार से सेवाएं समाप्त कर दी गई। सेवा समाप्त करने के लिए मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल का आदेश तथा उपसंचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास इंदौर संभाग के दिनांक 20 दिसंबर के आदेश के अनुसार सेवाएं समाप्त की गई। अचानक आए आदेश से नगर पालिका में हड़कंप मच गया है। CMO ने बताया कि नियम विरूद्ध रखे गए इन कर्मचारियों के हटने से नगर पालिका को लगभग 65 लाख रुपए की बचत होगी।

इस बारे में सीएमओ प्रदीप शर्मा ने शुक्रवार को नगर पालिका के सभी शाखा प्रभारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि नियम विरूद्ध रखे गए सूची अनुसार 55 दैनिक वेतनभोगियों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती है। यदि इसके बाद भी कोई शाखा प्रभारी किसी कर्मचारी को रखकर काम लेता है तो, इसकी समस्त जवाबदारी शाखा प्रभारी की रहेगी।