Weather Update: पश्चिमी हवाओं का होगा आक्रमण,चक्रवात विपरीत दिशा में

907

Weather Update: पश्चिमी हवाओं का होगा आक्रमण,चक्रवात विपरीत दिशा में

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी हवाओं का रुख उत्तर- पूर्व की ओर हो गया है जिसके चलते तेज हवाओं का असर उत्तरी राज्यों के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा। आज दिन भर ठंडी हवाएं चल सकती है और दिन का पारा भी कल की अपेक्षाकृत आज कम रह सकता है। आज और कल, रात को ठंड का असर मध्य प्रदेश के मध्य और उत्तरी क्षेत्र में खासकर दिखाई देगा।

इधर भारत के दक्षिण-पूर्व में बनता बिगड़ता चक्रवात अब अपनी दिशा तेजी से बदल कर विपरीत दिशा में चल पड़ा है। उसने श्रीलंका को निशाना बना लिया है, बहरहाल दक्षिण राज्यों को चक्रवात से राहत मिल जाएगी, मगर बादल जरूर छाएंगे।