Big Industrialists Will Come : इन्वेस्टर्स समिट में टाटा, बिड़ला, अंबानी और अडानी भी आएंगे!  

45 विदेशी उद्योग समूह, 66 देश के उद्योग समूहों के प्रमुख पहुंचेंगे! 

299

Big Industrialists Will Come : इन्वेस्टर्स समिट में टाटा, बिड़ला, अंबानी और अडानी भी आएंगे!  

Indore :  11 और 12 जनवरी को होने वाले ‘ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में इस बार सरकार का लक्ष्य ‘कंफर्म निवेश और आत्मनिर्भरता’ है। प्रदेश सरकार ने इस समिट के लिए देश-विदेश के उद्योगपतियों, व्यापार संगठनों को 9300 आमंत्रण भेजे हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जारी है। इस समिट में 45 विदेशी उद्योग समूह के आने के आसार हैं। अंबानी, अडानी, टाटा और अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों ने इस समिट में आने की सहमति दी है।
प्रशासनिक जानकारी के मुताबिक, उद्योगपतियों को 9300 आमंत्रण भेजे गए। इनमें से ज्यादातर आमंत्रणों पर सहमति मिल गई। मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के अलावा टाटा और बिडला उद्योग समूह ने भी आने की सहमति दी है। 45 विदेशी उद्योग समूह और देश के 66 उद्योग समूहों के प्रमुख इस समिट में आएंगे।
देशभर के प्रमुख उद्योगपति इंदौर आएंगे. ये सभी राज्य सरकार द्वारा आयोजित फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आमंत्रण पर इंदौर में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टसज़् समिट (GIS) में शिरकत करेंगे। देश के ऐसे 245 उद्योगपतियों में कुमार मंगलम बिड़ला, नोयल एम टाटा, आकाश अंबानी, प्रणव अडानी, संजीव पुरी, संजीव बजाज, राकेश भारती मित्तल, रवि झुनझुनवाला व आदार पूनावाला प्रमुख नाम हैं। 1340 उद्योगपतियों ने आमंत्रण पर सहमति दी। 2790 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

प्रमुख उद्योग समूह आएंगे
समिट में अब तक 66 प्रमुख उद्योग समूह के प्रमुखों की स्वीकृति मिली है। 30 से ज्यादा समूह के प्रमुखों की एक-दो दिन में स्वीकृति मिलने की संभावना है। इनमें टेक्सटाइल्स, फार्मा, टेलीकॉम, ऑटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिक एसेसरी, एफएमसीजी समूह के प्रमुख शामिल हैं। आइटी और स्टाटज़्अप समूह के उद्यमियों ने भी आमंत्रण स्वीकारा है। इनमें बजाज, किलेज़स्कर, आदित्य बिरला, गोदरेज, पिरामल, फोर्स मोटर्स, डालमिया,एलएनटी, जेके टायर्स, ब्रिजस्टोन आदि हैं।

जिन उद्योगपतियों ने आमंत्रण पर सहमति दी
जेएन कपूर, डॉ. नरेश त्रेहान, नौशाद फोब्सज़्, सुनील माथुर, प्रशांत रूइया, विनोद अग्रवाल, प्रवीर सिन्हा, कमल ओस्तवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, राजिंदर गुप्ता, तपन सिंघल, उमंग वोहरा, स्वाति मजूमदार, अमरीश पटेल, विनित मित्तल, अजय सेवेकरी, अमिताभ चौधरी, संजय किर्लोस्कर, अजय पिरामिल, राघवपत सिंघानिया, नादिर गोदरेज, अभय फिरोदिया, पुनित डालमिया, आशीष भरतराम, एसएन सुब्रमण्यन, अनंत गोयनका, एलबी वैद्यनाथन, रघुपति सिंघानिया व अन्य।

इन्हें लाने की कोशिश जारी
जमशेद गोदरेज, अशोक हिंदुजा, सुनीलकांत मुंजाल, अनिल अग्रवाल, राहुल भाटिया, अजय श्रीराम, आचार्य बालकृष्ण, निशावा गोदरेज, रिषद प्रेमजी, केन कांग, एन. चंद्रशेखरन, सीके बिरला, निरंजन हीरानंदानी, अनिश शाह, राजीव मोदी और सज्जन जिंदल को लाने की कोशिश जारी है।