शहर के एक चौराहे का नाम अब भगवान परशुराम के नाम होगा

सर्व ब्राह्मण महासभा ने विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर सौंपा सम्मान पत्र,निगम सम्मेलन में प्रस्ताव पारित किया गया!

1303

शहर के एक चौराहे का नाम अब भगवान परशुराम के नाम होगा

Ratlam : सर्व ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को विधायक चेतन्य काश्यप का स्वागत कर उन्हें सम्मान पत्र सौंपा। महासभा द्वारा कुछ समय पूर्व विधायक काश्यप से शहर के एक चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम करने एवं वहां प्रतीक स्वरूप फरसा स्थापित करने की मांग की गई थी,जिस पर विधायक काश्यप के प्रयास रंग लाए और नगर निगम द्वारा गत दिवस सम्मेलन में इसका प्रस्ताव पारित कर दिया गया।उक्त निर्णय पारित होने पर महासभा ने महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा,एमआईसी सदस्य, पार्षदगण का भी स्वागत कर उनके प्रति भी आभार जताया।इस अवसर पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा,सर्व ब्राह्मण महासभा संयोजक शांतिलाल शर्मा,अध्यक्ष नरेंद्र जोशी,सनातन धर्म सभा के कोमलसिंह राठौर, उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा,धर्मेंद्र व्यास,सपना त्रिपाठी मंचासीन रहें। विधायक जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे समाजजनों को संबोधित करते हुए विधायक काश्यप ने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए हम निमित मात्र है,इच्छा तो प्रभु की होती है।जीवन में ऐसे अवसर बार-बार नहीं मिलते है।जब भी मौका मिले तत्काल काम करना चाहिए समाज, संस्कृति और विकास के कार्यों को प्राथमिकता मिलना चाहिए।

IMG 20230906 WA0128

चेतन्य काश्यप ने कहा कि आपकी मांग पर महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष से चर्चा कर उक्त प्रस्ताव को चर्चा में लाने का कहा था, जिसके बाद सभी एमआईसी सदस्यों ने तत्काल इसका निराकरण किया।उन्होंने महासभा को चौराहा तय करने की बात कही,जहां पर भगवान परशुराम का 21 फीट का फरसा प्रतीक स्वरूप स्थापित किया जाएगा।काश्यप ने कहा कि ऐसे कार्यों के लिए समाज में जागृति जरूरी है।युवाओं के मन में भी इन प्रतीकों के माध्यम से धारणा बनती हैं।

 

विधायक काश्यप का स्वागत सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी,उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा,शैलेंद्र तिवारी,मनोज शर्मा,ब्रम्ह युवा शक्ति संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी,महिला शक्ति सुजिता पाठक,कौशल्या त्रिवेदी आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संयोजक शांतिलाल शर्मा ने किया।