WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

Sasur & Bahu Wedding: शादी के दिन दूल्हा भाग गया, मजबूरी में दूल्हे के पिता ने जो किया वो अजब!

जानिए, दोनों परिवारों की इज्जत बचाने के आखिर क्या फैसला किया!

1901
WhatsApp Image 2023 09 06 At 20.44.13

Sasur & Bahu Wedding: शादी के दिन दूल्हा भाग गया, मजबूरी में दूल्हे के पिता ने जो किया वो अजब!

Jakarta (Indonesia) : शादी ब्याह में कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं कि बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ता है। लेकिन, इंडोनेशिया के साउथ हलमाहेरा से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हुआ यह कि एक दूल्हा अपनी ही शादी के दिन ही फरार हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया।

दक्षिण हलमहेरा के जिकोटामो गांव की रहने वाली दुल्हन का दूल्हे के साथ पहले से ही प्रेम प्रसंग था। दोनों की शादी 29 अगस्त हो होने वाली थी। शादी की पूरी तैयारियां हो गई, इसी बीच दूल्हा अचानक भाग गया। जब इस बात की जानकारी दुल्हन के घर वालों को लगी, तो हड़कंप मच गया।

दूल्हे के फरार होने के बाद हंगामा मचा तो अपनी इज्जत बचाने के लिए दूल्हे के पिता ने बहू से शादी करने का फैसला किया। बताया जा रहा कि दुल्हन के परिजनों ने शादी के लिए 1.35 लाख रुपए खर्च किए थे। अचानक दूल्हे के भाग जानें से हड़कंप मच गया।

थोड़े तमाशे के बाद जो हुआ वह और भी हैरान करने वाला था। दूल्हे के भाग जाने पर जब लड़की के घर वाले परेशान हो गए और मुंह छुपाने के मजबूर हो गए तो लड़के के पिता आगे आया और अपनी हो होने वाली बहू से शादी को तैयार हो गया।