MP में समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन 

240
Bridge Course

MP में समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन 

भोपाल: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण हेतु सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती रंजना प्रसाद देसाई की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

इस संबंध में राज्य के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस समिति में सदस्य के रूप में सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शत्रुघ्न सिंह, कानूनविद अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह को सदस्य बनाया गया है। समिति के सदस्य सचिव अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अजय कटेसरिया होंगे।

*देखिए राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी आदेश*

IMG 20260427 WA0186