पार्टी की सजावट में जो बैनर लगा था, उस पर लिखा था – एक छोटा सा बंदर, आने वाला है

889

बिपाशा बसु प्रेगनेंट हैं इस बात की अफवाह काफी समय से उड़ रही थी और पिछले ही महीने बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर इसका एलान अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट के साथ किया था। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मिलकर एक बेबी शावर पार्टी रखी।

इस पार्टी में मीडिया को भी निमंत्रण मिला और होने वाले मम्मी पापा ने मीडिया के साथ केक भी काटा।

बिपाशा बसु ने इस बेबी शावर के लिए बेबी पिंक रंग का प्यारा सा आउटफिट पहना और करण सिंह ग्रोवर हमेशा की तरह फॉर्मल अंदाज़ में दिखाई दिए। इस दौरान, पार्टी के बैनर ने सबका ध्यान खींचा।

1927a174edbdb2d2f6d04471d0a9c202af0ea77f89bc596ec0b06e97ebe5e267

पार्टी की सजावट में जो बैनर लगा था, उस पर लिखा था – एक छोटा सा बंदर, आने वाला है। उसका इंतज़ार है। गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे को प्यार से Monkey (बंदर) बुलाते हैं। और अब यही प्यारा सा संबोधन उनके आने वाले नन्हें मेहमान को भी मिल चुका है।

8c4cc36cc78bfd5bde2720ab8365ccc815cc724582dccf44de7c7d2c05c6d854

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की ये पार्टी बेहद खास मेहमानों के लिए थी। गौरतलब है कि बिपाशा और करण, एक दूसरे से फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे और इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उससे पहले करण सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे।

हो चुकी है गोदभराई

बेबी शावर से पहले, बिपाशा बसु की गोद भराई हो चुकी है। इस फंक्शन को बिपाशा के घर पर ही किया था जहां उनके करीबी रिश्तेदारों ने सारी रस्में पूरी की थीं। ये सारी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक बंगाली तरीकों से हुई थीं।

बंगाली भोजन खाती दिखीं

बिपाशा ने अपनी गोद भराई का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जहां वो विधिवत बंगाली थाली खाती दिखाई दीं। बिपाशा को हाथ से खाता देख फैन्स ने उनके ज़मीन और संस्कारों से जुड़े रहने की तारीफ भी की थी।

गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए अपनी प्यारी सी दुनिया की झलक फैन्स को देते रहते हैं। दोनों ही बॉलीवुड के सबसे फिट कपल में से एक माने जाते हैं।